टिहरी, मार्च 30 -- राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के छात्र-छात्राओं ने देवभूमि उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत स्थानीय बाजार का उत्तराखंड के जैविक उत्पादों की जानकारी ली। रविवार को उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षणार्थियों ने नरेंद्रनगर बाजार में कोदा, झंगोरा, राजमा, तिल, भंगजीरा, चौलाई, सरसों, सोयाबीन, काला भट्ट, हल्दी, अदरक, चिया सीड, लाल चावल आदि जैविक उत्पादों के विपणन आउटलेट का निरीक्षण किया। गोविंद दर्शन सहकारी समिति के अध्यक्ष दर्शन शाह ने उन्हें मिलेट्स की उपयोगिता और व्यावसायिक प्रयोग की जानकारी दी। डॉ.एसएन मिश्रा ने गिलोय, आंवला, एलोवेरा की उपयोगिता के साथ ही इन पारंपरिक औषधीय तंत्र के लंबी आयु में बहुमूल्य योगदान से रूबरू कराया। वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका डॉ. नताशा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा की महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.