मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- मुरादाबाद। राजकीय हाईस्कूल वीरपुर वरियार में विज्ञान, गणित क्लब के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बरेली विवि के एसोसिएट प्रोफेसर तिलक राज एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य अलका राज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल विज्ञान शिक्षिका ममता सुशील के निर्देशन में बनाए। निर्णायक मंडल में हरि ओम शर्मा, ममता गुप्ता ने छात्र-छात्राओं के मॉडल का आंकलन किया। प्रधानाचार्या अलका राज एवं तिलक राज ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। यहां दीपिक...