मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आरबीटीएस म्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्र और छात्राओं ने प्रोटेक्शन गैंग से अपनी जान को खतरा बताया है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के ही स्थानीय दो दबंग छात्र प्रोटेक्शन गैंग के लड़कों को बुलाकर आए दिन कॉलेज में अन्य छात्रों के साथ मारपीट करते रहते हैं। इस वजह से सभी छात्र दहशत में है। कॉलेज के दो दर्जन से अधिक छात्र प्रिंसिपल के साथ घटना की शिकायत करने के लिए शुक्रवार को सदर थाने पहुंचे। उस समय एसएसपी सुशील कुमार थाना परिसर में ही जनता दरबार लगाए हुए थे। यहां कॉलेज के प्रिंसिपल व छात्रों ने एसएसपी से स्थानीय दो दबंग छात्र के खिलाफ शिकायत दी। साथ ही एसएसपी को दोनों आरोपित छात्र के द्वारा पूर्व में की गई मारपीट व दबंगई के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.