नोएडा, फरवरी 12 -- नोएडा। सेक्टर-39 स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को मोंटेसरी स्नातक समारोह व वार्षिक दिवस मनाया गया। वर्तमान का सामना करें, भविष्य की ओर बढ़ें थीम पर आथारित कार्यक्रम रयान समूह के 50 स्वर्णिम वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। जिसमें छात्रों द्वारा वंदना, बहुभाषी स्वागत, नृत्य-नाटिका व संगीत प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। इस दौरान छात्रों को स्नातक उपाधि व अचीवर्स अवॉर्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक और छात्र मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...