गंगापार, मई 16 -- प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामलों के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से छात्रों का समूह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा व वरिष्ठ छात्र नेता विवेकानंद पाठक के नेतृत्व में मिला। प्रतिदिन मंडल ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंप कर सत्यम शिवम फार्मेसी के प्रबंधक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में टिकरी स्थित सत्यम शिवम फार्मेसी के प्रबंधक द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ किए गए खिलवाड़ व फर्जी कॉलेज चलाने के संदर्भ में अवगत कराया। कैबिनेट मंत्री ने परेशान छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रकरण की जांच करवाकर न्याय दिलवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.