चक्रधरपुर, फरवरी 14 -- ब -पलामू और नेतरहाट दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण किया मनोहरपुर,संवाददाता। संत अगस्तीन कॉलेज के 50 छात्रों ने इतिहास विभागाध्यक्ष सोनल भुईंया की अगुआई में पलामू किला एक शैक्षणिक धरोहर का संरक्षण और पर्यटन विकास प्रोजेक्ट फील्ड वर्क के तहत पलामू किला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसके तहत पलामू के लोगों से संपर्क कर जानकारियों का आदान-प्रदान किया। पलामू और नेतरहाट दर्शनीय स्थलों का भी शैक्षणिक भ्रमण किया। जिसमें पलामू के नए और पुराने किले के अलावा बेतला नेशनल पार्क, केचुकी संगम, सुग्गा जलप्रपात, मैगनोलिया प्वाइंट, पाइन फॉरेस्ट, नेतरहाट आवासीय विद्यालय और कोयल व्यू प्वाइंट का भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण से उत्साहित छात्रों ने सहपाठियों से भ्रमण के अनुभवों को भी साझा किया। फोटो संख्या-03, शैक्षणिक भ्रमण करते कॉलेज के छात्र-छात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.