नवादा, फरवरी 7 -- नवादा, निज प्रतिनिधि मैट्रिक की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले पीएम के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का शुक्रवार को जिले के सरकारी स्कूलों में प्रसारण किया गया। यह कार्यक्रम जिले के 1017 सरकरी प्रारंभिक, हाई व इंटर स्कूलों में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के 1 लाख 2 हजार 207 बच्चे, अभिभावक व शिक्षक शामिल हुए। पीएम मोदी के साथ बातचीत का यह वार्षिक प्रोग्राम सुबह 10:15 बजे शुरू हुआ। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पीएम मोदी से सवाल पूछने का मौका मिला। पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा का तनाव कम करने के टिप्स बताए। इसके साथ ही सेल्फ स्टडी और कोचिंग व पढ़ाई की नई टेक्नोलॉजी आदि विषयों पर चर्चा की गई। परीक्षा से पहले इस कार्यक्रम से छात्रों को परीक्षा में नहीं घबराने की सीख मिली। पीएम मोदी न...