श्रावस्ती, अप्रैल 30 -- श्रावस्ती, संवाददाता। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पर्चा बांट कर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। बुधवार को स्कूली छात्रों ने पत्रक वितरित करके लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की। यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम व यातायात टीम ने बुधवार को भिनगा के दहाना तिराहा, पुरानी बाजार मोड़ आदि स्थानों पर अभियान चलाकर अवैध आटो व ई-रिक्शा एवं डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की। इसके साथ ही बाजारों में हेलमेट विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण कर उन्हें बीआईएस मानक वाले हेलमेट ही विक्रय करने की सख्त हिदायत दी। इसके साथ ही लव विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं के सहयोग से मोबाइल पर नहीं, सड़क पर ध्यान दीजिए एवं एक सेकंड की लापरवाही, उम्र भर का पछतावा जै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.