बाराबंकी, दिसम्बर 1 -- बाराबंकी। सततिख स्थित टीआरसी लॉ कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय एड्स दिवस के मौके पर जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसकी थीम एचआईवी पॉजिटिव होना जिंदगी का अंत नहीं थी। लॉ कालेज के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता ने झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली समन्वयक एसोसिएट प्रोफेसर डा. दीपमाला श्रीवास्तव के नेतृत्व में सतरिख नगर पंचायत के गढ़ी एवं कायस्थाना मोहल्ले से होते हुए मुख्य बाजार में आम जन को जागरूक किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक स्लोगन ज्ञान की लौ जलाएं, एड्स से दुनिया बचायें, भेदभाव की दीवार, गिरायें एड्स रोगी को गले लगायें का नारा दिया। इस अवसर पर टीआरसी लॉ कालेज के परास्नातक एवं स्नातक के प्रवक्ता मो. अमजद अंसारी, डा. प्रमोद पाण्डेय, अंकित...