फरीदाबाद, अगस्त 31 -- फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित राज्यकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई, जो विभिन्न गलियों से होते हुए विद्यालय में संपन्न हुई। रैली की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने की। जिसमें 150 से अधिक जेआरसी सदस्य छात्राओं ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व प्राध्यापिका सरिता, सुशीला, ममता, गीता ने किया। छात्राओं ने सराय ख्वाजा मुख्य बाजार, कॉलोनियों एवं जीटी रोड टोल प्लाजा तक पैदल मार्च किया, जगह-जगह ड्रग्स लेना नहीं है कूल, कभी न करना ऐसी भूल और नशे से ना कहें, जीवन से हां कहें जैसे नारे गूंजाए। इन नारों ने स्थानीय निवासियों को गहराई से प्रभावित किया। प्राचार्य रविन्द्र मनचंदा ने कहा कि सरकार द्वारा नशा मुक्त हरियाणा अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्यालयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.