गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम,संवाददाता। सुपर-100 योजना के तहत बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए लेवल-1 प्रवेश परीक्षा जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चली। यह परीक्षा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं के छात्रों के लिए आयोजित की गई, ताकि मेधावी छात्रों का चयन कर उन्हें जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन ने बताया कि सभी केंद्रों में नियमित रूप से परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में कुल 2893 छात्रों को परीक्षा के लिए आवंटित किया गया था, जिनमें से 2125 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 768 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित थी, जिसमें 50 प्रश्न पूछे गए और कुल 200 अंक निर्धारित थे। प्रत्येक गलत उत्तर पर न...