लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के वार्षिक इंटर-कॉलेजिएट टेक्निकल फेस्टिवल टेकफेस्ट 5.0 के दूसरे दिन इनोवेशन और स्किल-बेस्ड प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विद्यार्थियों ने तकनीक और कलात्मकता का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन की शुरुआत कोड-ए-थॉन के ओपनिंग सेशन और डिटेल्ड ब्रीफिंग के साथ हुई। इसके बाद कोडिंग फेज 1 हुआ। यहां टीमों ने मुश्किल प्रॉब्लम को सॉल्व करने और इनोवेटिव सॉल्यूशन डेवलप करने पर काम किया। कोड-ए-थॉन आखिर में फाइनल प्रोजेक्ट सबमिशन के साथ खत्म हुआ। इसमें आठ घंटे का कोडिंग चैलेंज सफलतापूर्वक पूरा हुआ। टेकफेस्ट 5.0 डिपार्टमेंट की विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी लांबा और प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.