भभुआ, फरवरी 14 -- सभा के माध्यम से छात्रों ने यूजीसी बिल 2026 तत्काल लागू करने की मांग की कहा, विवि में जाति, धर्म एवं लिंग के आधार पर हो रहे भेदभाव को समाप्त हो भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अजा-अजजा, अतिपिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समाज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को छात्रों व अन्य लोगों ने शहर में जुलूस निकाला और लिच्छवी भवन के पास धरना देकर सभा की। जुलूस में शामिल छात्र अपने हाथों में संत शिरोमणि रविदास, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, सावित्री बाई फुले, महात्मा बुद्ध, पेरियार, जगदेव प्रसाद की तस्वीर लिए हुए थे। धरना के दरम्यान छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सभा के दौरान रणविजय भारती ने यूजीसी बिल कानून 2026 को तत्काल प्रभाव से लागू करने और इसपर लगाई गई रोक को हटाने की ...