वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज में बीएससी कृषि अंतिम वर्ष (अष्टम सेमेस्टर) के छात्रों के लिए गुरुवार को स्टूडेंट रेडी प्रोग्राम के तहत अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रो. इन्द्रसेन सिंह ने वर्तमान परिदृश्य में भारतीय उद्यान विज्ञान की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और कृषि की टिकाऊ प्रथाओं को अपनाने के लिए एकीकृत कृषि प्रणाली और समेकित फसल प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया। छात्रों को भारतीय कृषि की समकालीन चुनौतियों को समझने और उनके समाधान के लिए नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने की। धन्यवाद संकाय अध्यक्ष प्रो. राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संचालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.