देहरादून, अक्टूबर 2 -- उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से गुरुवार को बाल भवन, तरला आमवाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण किया गया। परिषद की महासचिव पुष्पा मानस ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन दर्शन के बारे में बताया। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के छात्र रुचि, संस्कृति चौहान व मानसविता सिंह ने महात्मा गांधी की जीवनी पर विचार रखे व देश भक्ति के गीत गाए। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी ने डांडी मार्च, असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन से सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारतवर्ष को स्वतंत्रता दिलाई। छात्र-छात्राओं के बीच प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.