सीतामढ़ी, सितम्बर 21 -- पिपराही।गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर के सोशल वर्क एंड हेरिटेज क्लब तथा इको टास्क फोर्स क्लब द्वारा मिडिल स्कूल छतौना में जागरूकता अभियान चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान के महत्व पर चर्चा की गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे लगाने व प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने की जानकारी दी गई। स्कूली छात्र छात्राओ के बीच ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण और सामाजिक विषयों पर बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता में सफल 21 छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कुल 21 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इको टास्क फोर्स क्लब के हेड ध्रुव कुमार, कोऑर्डिनेटर मुस्कान कुमारी, सोशल वर्क एंड हेरिऑटेज क्लब के हेड भास्कर सिन्हा एवं कोऑर्डिनेटर वैष्णवी वर्मा के नेतृत्व में ...