नोएडा, नवम्बर 28 -- ग्रेटर नोएडा। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के कक्षा नौंवी के छात्रों ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर का शैक्षिक भ्रमण किया। उन्होंने खगोलीय यंत्रों की संरचना और उनके उपयोग को देखा और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। यह भ्रमण बच्चों के लिए एक ज्ञानवर्धक अनुभव था। शिक्षकों ने उन्हें जंतर-मंतर के ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे में बताया। जंतर-मंतर यह भी सिखाता है कि विज्ञान सिर्फ सैद्धांतिक नहीं है, बल्कि इसका दैनिक जीवन से गहरा संबंध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.