देवरिया, फरवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। ब्लूमिंग रोज एकेडमी, नेहरू नगर के प्रांगण में दो दिवसीय स्पोर्ट डे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डॉ. शुभम त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि उदय मिश्रा ने प्रथम दिन के खेल का शुभारंभ किया। छात्रों ने लेमन स्पून, पेयर रेस, थो एंड कैच, ऑक्टोपस रेस, बैलेंस गेम, फ्रला जम्प, स्कीपिंग रोप, स्लो साइकिल रेस और कबड्डी में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से शारीरिक के साथ बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक विजय पटेल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह का आयोजन प्रत्येक विद्यालय में होना आवश्यक है। बच्चों के अंदर निहित प्रतिभा का सम्मान एवं उद्भव का माध्यम खेल-कूद प्रतियोगिता से संभव हो पाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.