कानपुर, फरवरी 7 -- बिठूर के एक संस्थान के शिक्षकों ने शुक्रवार को छात्र नेता अभिजीत राय और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। देर रात अभिजीत और उनके साथियों को छोड़ दिया गया था। वही इस मामले में अभिजीत की ओर से भी शिक्षकों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। अभिजीत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर पुलिस प्रशासन और संस्थान के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिजीत का कहना है कि छात्रों के खिलाफ पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। वहीं कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.