सहारनपुर, मार्च 26 -- नानौता। नगर के राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस इकाइयों द्वारा चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में जहाँ छात्रों ने क्षय रोग के प्रति जागरूकता रैली निकाली। वहीं द्वितीय चरण में साइबर सुरक्षा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंगलवार को महाविद्यालय प्राचार्य डा. प्रविन्द्र कुमार के संरक्षण एवं एनएसएस प्रभारी डा. प्रमोद कुमार व डा. रेनू जैन के निर्देशन में आयोजित शिविर में छात्रों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया और ग्राम शेखुपुरा में टीबी हारेगा देश जीतेगा, जन जन का है सपना, टी बी मुक्त हो देश अपना नारे लगाते हुए रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। तत्पश्चात साइबर सुरक्षा एवं टीबी कारण व निवारण पर विचार गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान छात्र दीपांशु, वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.