सिद्धार्थ, जनवरी 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से एक दिन पूर्व सनई तिराहे पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर छात्रों ने साफ सफाई की। धूल से पटी प्रतिमा को श्रमदान कर स्वच्छ किया। प्रतिमा के साथ-साथ चबूतरे एवं पूरे चौराहे की साफ-सफाई कर चूना आदि का छिड़काव किया गया। प्रतिमा को फूल-मालाओं से आकर्षक रूप से सजाया गया। नेताजी की जयंती पर प्रतिवर्ष विभिन्न संगठनों द्वारा यहां विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर जयंती प्रमुख आचार्य दिलीप श्रीवास्तव एवं नवनीत के नेतृत्व में रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों का एक दल सनई तिराहे पर पहुंचा। छात्रों ने प्रतिमा एवं चबूतरे की सफाई की। सफाई के बाद प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजाया गया। इस दौरान छात्र सूर्यांश, मनीष, उत्कर्...