मुजफ्फर नगर, अगस्त 15 -- कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज के मानक क्लब के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र हरियाणा में स्थित पैनरोमा एवम विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के निर्देशन में और एसपीओ सरिता त्रिपाठी के संचालन में कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज के पचास छात्र व छात्राओं को कुरुक्षेत्र पैनरोमा एवम विज्ञान केन्द्र का मानक आधारित भ्रमण कराया गया, जहां बच्चों ने विज्ञान शो,तारामंडल शो व थ्री डी शो का आंनद उठाया। विज्ञान केंद्र में भारत की विज्ञान विरासत का जीवंत प्रदर्शन किया गया है। अनेक दैनिक जीवन मे प्रयोग होने वाले वैज्ञानिक सिद्धान्तों का प्रयोगिक प्रदर्शन किया गया है। इस शैक्षिक भ्रमण में मेंटर राजकुमार जैन ,अजय जैन,नीतू जैन व प्रतिज्ञा का विशेष सहयोग रहा।प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा का इस वैज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.