मुरादाबाद, मई 17 -- टीएमयू में कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से यूनाइटेड वी कैन कला प्रदर्शनी का उद्धाटन एसडीएम राममोहन मीणा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। एचओडी रविंद्र देव ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। कुलाधिपति सुरेश जैन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन मौजूद रहे। ईडी अक्षत जैन ने मुख्य अतिथि को फाइन आर्ट्स की ओर से बनाई गई उनकी पोट्रेट भी भेंट की। प्रदर्शनी में बीएफए के छात्र-छात्राओं ने अपनी बहुआयामी कलात्मक प्रतिभा के रंग प्रस्तुत किए। बीएफए के स्टूडेंट्स ने कैनवस पेंटिंग के अतिरिक्त मुरल पेंटिंग्स, पोस्टर्स, लोगो डिजाइन, ब्रांड्स शीट्स, वाटर कलर पेंटिंग्स आदि का प्रदर्शनी में दर्शाई गई हैं। सातवीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में एसोसिएट डीन प्रो. अमित कंसल, कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रिंसिपल प्रो. मनु मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.