गंगापार, मार्च 20 -- जगतपुर स्थित सैनिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने शहर के भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण हर्बल गार्डन का दौरा किया। छात्रों ने विभिन्न औषधीय पौधों के बारे में जानकारी ली।दौरे का आयोजन कॉलेज द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य छात्रों को प्राकृतिक उपचारों और पौधों के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक करना था। कॉलेज के प्रबंधक संतोष आर्मी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बताया यह एक बहुत ही सराहनीय कदम है। कॉलेज में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना छात्रों के मनोबल को ऊंचा करता है और उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर प्रेरित करता है। कॉलेज के निदेशक डॉ वीरेंद्र सिंह ने छात्रों को बताया कि पौधों और जड़ी-बूटियों का सही तरीके से उपयोग करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और बीमारियाँ कम होती हैं। उन्होंने बच्चों को पौधों के महत्व और उनके स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.