नोएडा, नवम्बर 24 -- ग्रेटर नोएडा। इंडिया एआई मिशन के तहत नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय बिल्डथॉन का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली एनसीआर के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने नवाचार प्रदर्शित किए। उद्घाटन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के मुख्य समन्वय अधिकारी डॉ. बुद्धा चंद्र शेखर ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा नवाचारों को स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि जैसे क्षेत्रों में एआई की संभावनाओं की खोज करने के लिए सक्षम बनाना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...