संभल, जनवरी 31 -- कोतवाली के सिम्स स्कूल के पास विधि के कुछ छात्रों ने 28 जनवरी को फीस जमा करने जा रहे इंटर कॉलेज के छात्र को अगवा कर लिया। अपने कमरे पर ले जाकर छात्र के संग मारपीट की और फीस के 20 हजार रूपये लूट लिए। आरोपियों ने मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीडित के पिता ने शुक्रवार की रात कोतवाली में तहरीर दी है। फुरकान पुत्र याकूब निवासी ग्राम बनियाखेड़ा थाना बनियाठेर का 17 वर्षीय पुत्र समीर सिल्वर स्टोन इण्टर कॉलेज चन्दौसी में पढ़ता है। वह 28 जनवरी को समीर अपने स्कूल की फीस जमा करने के लिए घर से 20 हजार रूपये लेकर स्कूल जा रहा था। रास्ते में सिम्स रोड के पास पहुंचा तभी वहां पहले से घात लगाये बैठे उसके स्कूल व दूसरे स्कूल के विधि के छात्रों ने समीर को रोक लिया और गाली गलौज करने लगे । जब समीर ने गालियां देने का विरोध किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.