पाकुड़, नवम्बर 11 -- महेशपुर। एक संवाददाता जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत सोमवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर महेशपुर-1 के कक्षा 6 एवं 7 के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की शिक्षिका सीमा, गुड़िया कुमारी, शिक्षक सोमनाथ बंछोर, अखिलेश मंडल के साथ आदिवासी गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने आदिवासी समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनकी जीवनशैली व रहन-सहन के बारे में जाना। मिट्टी का घर, खपरैल की छावनी, साफ-सफाई, अनाज व भूसा रखने का कोठा, चार छत वाले घर (कोठा), घर की दीवारों पर की गई अलग-अलग पेंटिग, खान-पान, पहनावा आदि के बारे में जानकारी हासिल की। जानकारी देते हुए विद्यालय की शिक्षिका सीमा ने बताया कि जनजातीय गौरव पखवाड़ा के तहत आउटरीच प्रोग्राम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आदिवासी समुदाय के लोगों की जीवनशैली से अवगत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.