नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जनपद में 60 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की शुक्रवार को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में हाई स्कूल की सामाजिक विज्ञान और इंटर की शस्य विज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित हुई। वहीं, केंद्र से बाहर निकलते वक्त छात्रों ने अंग्रेजी के पेपर को अच्छा और पिछले वर्ष के मुकाबले इस पेपर को कठिन बताया। पहली पाली में हाई स्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 22048 में से 20840 छात्र शामिल हुए। 1208 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटरमीडिएट के अंग्रेजी की परीक्षा में 19516 में से 18592 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 924 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिए कंट्रोल रूम की मद...