नैनीताल, नवम्बर 28 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी में रसायन विज्ञान विभाग ओर से शुक्रवार को व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें वैज्ञानिक, उद्यमी और लेखक व पूर्व छात्र डॉ. रूप सिंह भाकुनी ने 'फोंड मेमोरीज फ्रॉम द कॉरिडोर ऑफ डीएसबी कैंपस' शीर्षक से अपने जीवन के अनमोल पलों और शोध यात्रा की कहानी सुनाई। अध्यक्षता कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व संचालन प्रो़ ललित तिवारी ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. भाकुनी ने बताया कि डीएसबी परिसर की कक्षाएं, प्रयोगशाला और हॉस्टल की वो शामें ही थीं, जिन्होंने उन्हें एक साधारण पहाड़ी छात्र से विश्व स्तर का वैज्ञानिक और उद्योगपति बनाया। बीएससी और एमएससी की पढ़ाई डीएसबी से पूरी करने वाले डॉ. भाकुनी ने बताया, कि कैसे परिसर के प्रोफेसरों की प्रेरणा और साथियों की मित्रता ने उनकी जिज्ञासा को वैज्ञानिक दिशा दी। विभागाध्यक्ष प...