चम्पावत, दिसम्बर 10 -- लोहाघाट। पीजी कॉलेज लोहाघाट में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार करने के लिए योजनाओं के बारे में बताया। पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॅरियर काउंसिलिंग सेल नोडल डॉ. अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्यक्रम कॉलेज की कॅरियर काउंसिलिंग सेल और खादी और ग्रामोद्योग आयोग देहरादून की संयुक्त पहल पर किया जा रहा है। खादी ग्रामोद्योग आयोग के सहायक निदेशक जेएस मलिक ने पीएमईजीपी योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि सेवा क्षेत्र के लिए बीस लाख और निर्माण क्षेऋ में 20 लाख लोन लेकर उद्योग स्थापित किया जा सकता है। जिसमें अभ्यर्थीयों को खुद का अंशदान पांच से दस फीसदी लगाना होगा। इसमें द्वितीय लो...