शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- आरवीएम इंटर कॉलेज मे एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। मंगलवार को लक्ष्य गीत के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रवक्ता अशोक सिंह ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि हमें बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ आंतरिक स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए। प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार जायसवाल ने कहा कि स्वयंसेवक खुद ही नहीं बल्कि अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें तथा समाज सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का विकास करें। कार्यक्रम अधिकारी अशोक गंगवार के निर्देशन में छात्रों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक किया। इस दौरान अनुपम सिंह यादव, संध्या सिंह, दिशा, रुचि, अंशिका, करन, जगमोहन, अभिषेक, समीर खान, अंशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.