अमरोहा, सितम्बर 25 -- अमरोहा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत नगर पालिका व आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयोजन में बुधवार को मदरसा इस्लामिया अरबिया जामा मस्जिद में स्वच्छता जन भागीदारी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मदरसे के छात्रों को कचरे के प्रकार व निस्तारण की जानकारी देकर गीला कचरा हरे व सूखा कचरा नीले डस्टबिन में ही रखने और पालिका के डोर-टू-डोर वाहन में डालने को जागरूक किया गया। डीपीएम नदीम अख्तर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मदरसा प्रबंधक मौलाना सय्याद जाकिर हुसैन काजमी, मुफ्ती मोहम्मद हमजा, सभासद फहीम शाहनवाज, मोहम्मद इल्तेजा, मोहम्मद तबरेज, शाहबाज अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.