जहानाबाद, फरवरी 9 -- नरमा गांव में उत्क्रमित हाई स्कूल प्लस टू भवन के उद्घाटन हुलासगंज, निज संवाददाता बच्चों के भविष्य को अगर बेहतर बनाना है तो स्क्रीन से दूरी बनानी होगी और किताबों से संपर्क साधना होगा। उपरोक्त बातें घोसी विधायक ऋतुराज ने नरमा गांव में उत्क्रमित हाई स्कूल प्लस टू भवन के उद्घाटन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार मुझे दो स्कूलों के भवन का उद्घाटन करने का अवसर मिला जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है। एक शिक्षक पौत्र एवं शिक्षक पुत्र के लिए इससे बड़ी कौन बात हो सकती है। उन्होंने विद्यालय के अन्य संसाधनों के साथ रास्ता की समस्या को दूर करने का आश्वासन भी दिया। हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों कोकरसा के रोस्तमपुर तथा खुदौरी पंचायत के नरमा गांव में सोमवार को उत्क्रमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.