लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के तहत फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा छात्रों और विद्यालय स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सतर्कता और बचाव के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई। फायर फाइटर्स ने आग लगने के कारण, उससे बचाव के उपाय, अग्निशमन उपकरणों के सही प्रयोग और आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। इस दौरान अग्निशामक यंत्र के उपयोग की लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी की गई, जिसे छात्रों ने ध्यानपूर्वक देखा और समझा। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों में कम उम्र से ही सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम न केवल ज्ञान बढ़ाते हैं, बल्कि आपदा के समय सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.