आजमगढ़, नवम्बर 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरवन स्थित अटल आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा से बचाव की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही यातायात के नियम, आग से बचाव के संबंध में बिस्तार से बताया गया। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के नेतृत्व में अटल आवासीय विद्यालय गम्भीरवन के छात्रों को जानकारी दी गयी। बाल सुरक्षा संगठन, यातायात, अग्निशमन विभाग के साथ-साथ साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, महिला सशक्तिकरण, आग से सुरक्षा, बचाव एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया । साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराधों जैसे डिजीटल अरेस्ट में फर्जी पुलिस अधिकारी, सीबीआई अधिकारी, साइबर पुलिस अधिकारी बनकर पैसे की मांग करना आदि पर विस्तार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.