विकासनगर, नवम्बर 15 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में शनिवार को पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल युग में बढ़ते खतरों से बचने के तरीके बताए। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को 'गुड टच, बैड टच' के बारे में जागरूक किया। साइबर सेल के निरीक्षक गिरीश चंद्र शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि आजकल डिजिटल दुनिया में खतरे बढ़ रहे हैं। इनसे बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने साइबर अपराधों से सतर्क रहने को कहा। बताया कि ऑनलाइन ठगी और गलत जानकारी से कैसे बचें। महिला पुलिसकर्मियों ने 'गुड टच, बैड टच' के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि अगर कोई आपको गलत तरीके से छूता है तो आपको क्या करना चाहिए। यह जानकारी छात्राओं के लिए बहुत जरूरी थी। पुलिस का कहना है कि वे आगे भी स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.