चम्पावत, जनवरी 30 -- चम्पावत। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर जीआईसी अमोड़ी में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, मादक पदार्थो से बचाव, यातायात के नियमों, महिला सम्बंधी अपराधों से बचाव आदि के बारे में जागरूक किया गया। प्रभारी यातायात निरीक्षक हयात सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जागरूकता अभियान में सभी छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों और यातायात चिन्हों के बारें में जानकारी दी गयी। सभी से यातायात के नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करने, ओवर स्पीड, ओवरलोड में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने की अपील की गयी। चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने वर्तमान समय में विभिन्न तरीको से हो रहे साइबर अपराधों, डिजिटल अरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.