लातेहार, जनवरी 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समग्र शिक्षा, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत नामांकन , पोशाक , पुस्तक, साईकिल, छात्रवृति वितरण, मध्याह्न भोजन से संबंधित समीक्षा कर जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में विद्यालयों में पोशाक वितरण, छात्रवृत्ति भुगतान की स्थिति, मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता एवं समय पर संचालन, साथ ही विद्यालयों में पोषण वाटिका के निर्माण एवं रख-रखाव की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने छात्रों को समय पर पोशाक एवं छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पोषण वाटिका की उपयोगिता बच्चों में कुपोषण ...