देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून। ग्राफिक एरा में छात्रों को मनोविज्ञान से जुड़े व्यवहार विश्लेषण, शोध पद्धतियों और भावनात्मक प्रतिक्रियाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाया गया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को मानव व्यवहार के मात्रात्मक विश्लेषण पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने कहा कि कहा कि विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ हो रहे संयुक्त शोध को नवाचार का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि इससे शोध का दायरा विस्तृत हो रहा है और छात्रों को वैश्विक स्तर पर नए अवसर मिल रहे हैं। इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस डिपार्टमेंट ने किया। सत्र में ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस डिपार्टमेंट की हेड डॉ प्रभा लामा, पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ सीमा विनायक, इग्नू के प्रोफेसर डॉ स...