फरीदाबाद, दिसम्बर 10 -- नूंह। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन एवं प्राथमिक सहायता की जानकारी विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य बलवंत बिश्नोई ने की। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में प्रत्येक नागरिक, विशेष रूप से युवाओं के लिए फर्स्ट एड की जानकारी अत्यंत लाभकारी है। सेमिनार के मुख्य वक्ता जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश सिंह मलिक ने लगभग 250 विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने तथा सभी महत्वपूर्ण इमरजेंसी नंबरों की जानकारी रखने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट कि...