वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में शुक्रवार को विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। बीएचयू रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. विनोद कुमार तिवारी ने छात्रों को शोध और कॅरियर की दिशा में मार्गदर्शन दिया। कॉलेज के पूर्व छात्र रहे प्रो. तिवारी ने लक्ष्य निर्धारण, निरंतर अध्ययन और शोध के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कॅरियर निर्माण के व्यावहारिक सूत्र साझा किए। उन्होंने क्लिक केमिस्ट्री पर अपने शोध, प्रयोगों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. राघवेंद्र सिंह रघुवंशी, संचालन परास्नातक छात्र अनन्त सोनी और धन्यवाद ज्ञापन तनु ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...