रुडकी, दिसम्बर 21 -- स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय भरतनाट्यम कार्यशाला का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों को सीखने के साथ-साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। कार्यशाला का संचालन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कोरियोग्राफर एवं प्रसिद्ध नृत्य कलाकार राहुल गुप्ता, नंदनी गुप्ता और भरत गुप्ता ने किया। कार्यशाला के पहले दिन विद्यार्थियों को भरतनाट्यम नृत्य की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, इसकी उत्पत्ति, सांस्कृतिक महत्व तथा मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी गई। इसके बाद मुद्राएं, भाव-अभिनय और ताल की प्रारंभिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया, जिससे विद्यार्थियों की नृत्य के प्रति समझ विकसित हुई। दूसरे और तीसरे दिन विद्यार्थियों ने सीखी गई तकनीकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.