बुलंदशहर, नवम्बर 13 -- चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय में पिसावा के इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कालेज के निदेशक डा. एनके शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में पिसावा के रवि स्मारक पब्लिक इंटर कालेज के 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि एके गुप्ता ने कहा कि छात्रों को इंटरमीडिएट के पश्चात उच्च और व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने से पूर्व संबंधित विषय की उपयोगिता क्षेत्र व अपनी क्षमता की परख करनी चाहिए। सोच-समझकर क्षमता के अनुसार निर्णय लेकर और विशेषज्ञ की सलाह लेने के उपरांत ही अपने कैरियर का चयन करना चाहिए। कालेज के निदेशक डा. एनके शर्मा ने कहा कि वर्तमान में व्यावसायिक और कंप्यूटर शिक्षा का क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। कंप्यूटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.