जौनपुर, फरवरी 22 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में शनिवार को करियर उन्नयन तथा मूट कोर्ट मार्गदर्शन विषय पर विशेष व्याख्यान और कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वर्ष 2008 के चर्चित आरुषि तलवार प्रकरण पर आधारित आभासी न्यायालय की नाट्य प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित लोगों को न्यायालयीन प्रक्रिया का जीवंत अनुभव कराया। इस दौरान कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि आभासी न्यायालय जैसी शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अभिव्यक्ति क्षमता और विधिक कौशल को मजबूत बनाती हैं। बताया कि व्यवहारिक प्रशिक्षण से छात्र भविष्य की पेशेवर चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से कर सकते हैं। मुख्य वक्ता प्रयागराज उच्च न्यायालय के अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह ने विधि व्यवसाय में सफलता के व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.