रांची, दिसम्बर 19 -- कर्रा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मध्याह्न भोजन योजना के संचालन को लेकर शुक्रवार को कर्रा प्रखंड कार्यालय में स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी 172 विद्यालयों में छात्रों को नियत समय पर मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। रागी लड्डू वितरण, सप्ताह में दो दिन अंडा या फल, साफ-सफाई, किचन गार्डन एवं मोरिंगा पौधरोपण को अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर बीडीओ स्मिता नगेशिया ने कहा कि मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों को प्रतिदिन एक घंटा अतिरिक्त तैयारी कराई जाए। शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि एसएएस नहीं करने वाले शिक्षकों पर अनुशासनात्म...