मोतिहारी, फरवरी 23 -- मोतिहारी। मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज, मोतिहारी के असैनिक अभियंत्रण विभाग में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग (बीआईएम) व जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) द्वारा आयोजित दो सप्ताह के ' हैंड्स-ऑन वर्कशॉप ऑन टोटल स्टेशन सर्वेक्षण एवं लेआउट प्रिपरेशन' का प्रथम सप्ताह पूरा हो गया है। यह कार्यशाला 16 से प्रारंभ हुई है। इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना डॉ. नीरज कुमार ने इस उद्देश्य से किया है कि सिविल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राएं नई व उभरती तकनीकों का ज्ञान प्राप्त कर सकें व उन्हें उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल-आधारित प्रशिक्षण मिल सके। केंद्र का उद्देश्य स्किल-बेस्ड एवं इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग, एड-ऑन/वैल्यू-एडेड कोर्स, हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल एक्सपोजर तथा सर्टिफिकेशन के अवसर उपलब्ध कराना ...