गाजीपुर, मई 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। पीजी कॉलेज के बीएससी (कृषि) सातवें सेमेस्टर के छात्रों ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत फतेहुल्लाहपुर स्थित सेल एग्रो कमोडिटीज लिमिटेड में तीन सप्ताह का प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू किया। इस अभियान का मूल उद्देश्य छात्रों को कृषि आधारित उद्योगों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना है। प्रबंधक प्रिंस गक्खर ने छात्रों को संयंत्र की सुविधाओं की जानकारी दी। एचआर मैनेजर हिमांक यादव ने बताया कि संयंत्र में 80 टन प्रति घंटा क्षमता वाली राइस मिल उच्च गुणवत्ता वाले बासमती चावल का उत्पादन करती है। प्राचार्य प्रोफेसर डा. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह प्रशिक्षण हमारे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। सेल एग्रो कमोडिटीज जैसे अग्रणी उद्योग में व्यावहारिक अनुभव से छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.