प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। आईईआरटी के मैनेजमेंट विभाग में सोमवार को कल्पतरु इंटरनेशनल लिमिटेड के सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत निर्मित एडवांस टाइपिंग लैब का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि कल्पतरु के वरिष्ठ वाइस चेयरमैन नरेंद्र बहादुर सिंह और संस्थान के निदेशक डॉ. विमल मिश्र ने संयुक्त रूप से लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कल्पतरु की ओर से 18 कंप्यूटर आईआईआईटी के मैनेजमेंट विभाग को प्रदान किए गए। अतिथियों ने विभाग का निरीक्षण किया और पीपीटी हॉल में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने नाटक, नृत्य और गीतों के माध्यम से कल्पतरु की भूमिका को प्रस्तुत किया। अंत में विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही शतरंज प्र...