आगरा, दिसम्बर 1 -- हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर स्टडीज (एचआईएमसीएस) में छात्रों के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र विकास हेतु योग कैंप का आयोजन किया गया। सत्र का संचालन प्रसिद्ध कॉर्पोरेट योग ट्रेनर सुधीर केशरवानी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नंदिनी शर्मा के स्वागत उद्बोधन से हुआ। निदेशक डॉ. अभिलाषा सिंह राघव ने योग को जीवन अनुशासन के रूप में अपनाने की प्रेरणा दी। सुधीर केशरवानी ने तनाव प्रबंधन, एकाग्रता वृद्धि एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा विभिन्न आसन, प्राणायाम व माइंडफुलनेस तकनीक सिखाईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...