औरैया, जनवरी 10 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली परिसर में चल रहे 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के सातवें दिन शनिवार को मादक पदार्थों की रोकथाम एवं मानव तस्करी जैसे संवेदनशील विषयों पर विशेष सत्र आयोजित हुआ। इस दौरान छात्र व छात्राएं मौजूद रहीं। सत्र में जनता महाविद्यालय अजीतमल के कला, कृषि एवं विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज कुमार गंगवार ने संभाली। उन्होंने पहले छात्रों से परिचय प्राप्त किया, इसके बाद सातवें दिन की रूपरेखा के अनुसार मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, इनके अवैध कारोबार की कार्यशैली, संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा मानव तस्करी के अपराध, उसके कारण और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्रों ने पुलिस व्यवस्था से जुड़े कई प्रश्न भी पूछे, जिनका अधिकारियों...